चर्चा चुनाव की

 


 

 

 

 

देवभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। अत: मैं उत्तराखण्ड के अपने सभी भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि आप अपना आशीर्वाद भाजपा को दें और प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के सपनों को साकार होने में अपना योगदान दें। ये राहुल और केजरीवाल, राहू और केतू हैं, यदि ये उत्तराखंड में आ गये, तो विकास को ग्रहण लग जाएगा। ये ग्रहण लगाने आये हैं।

- शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री-मध्य प्रदेश (उत्तराखंड में प्रचार की वीडियो एवं फोटो टैग करते हुए)

 


उत्तराखंड को बने 21 साल हो गये। आज भी उत्तराखंड की हालत खराब है। यहां की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं। उत्तराखंड ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं देखा। केवल आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड को एक ईमानदार सरकार दे सकती है। एक मौक़ा हमें दें।

- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री-दिल्ली ( वीडियो टैग करते हुए)

 


चकराता विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जनता को भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ जागरूक किया। कुछ लोगों ने भाजपा से त्रस्त होकर और कांग्रेस पर आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

- प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष-उत्तराखंड

 


मोदी और योगी के होर्डिंगों और विज्ञापनों को लगाकर यूपी को सबसे अच्छा शासित राज्य घोषित करने की कोशिश की गयी है। जबकि चुनावी राज्यों में न्याय देने के मामले में यूपी की स्थिति सबसे खराब है। आगामी चुनावों में भाजपा को हराना होगा।

- सीताराम येचुरी, नेता-सीपीआई (एम)

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत