हनुमान गढ़ी आश्रम में 109 कुंडीय विष्णु महायज्ञ व रामलीला मंचन का आयोजन


भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
खड़ेश्वरी महाराज मंदिर ट्रस्ट की ओर से दाता पायरा चौराहा स्थित हनुमान गढ़ी आश्रम में 109 कुंडीय विष्णु महायज्ञ चल रहा है। 3 मई को साकेतवासी खड़ेश्वरी महाराज की चरण पादुका, मूर्ति स्थापना एवं भंडारा आयोजन होगा।
109 कुंडीय विष्णु महायज्ञ सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 1 से 3 बजे कथा, दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक व रात 8 से 11 बजे तक रामलीला का मंचन चल रहा है। 26 अप्रैल से दो मई तक भागवत कथा पंडित आनंद कृष्ण महाराज कर रहे हैं। महोत्सव के अंतिम दिन 3 मई को सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ी आश्रम व बैकुंटधाम मिलगेट चौराहे पर पुष्पवर्षा की जाएगी। खड़ेश्वरी महाराज की चरण पादुका एवं मूर्ति स्थापना के साथ विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दोपहर 1 बजे महंताई के साथ ही संतों की विदाई एवं भंडारा होगा।
बुधवार को रामलीला में पंचमुखी दरबार भीलवाड़ा के महंत लक्ष्मणदास त्यागी,  ओकारेश्वर, वृंदावन से भी संत महात्मा आए। रामलीला के यजमान सालमपुरा के बालू लाल जाट, बैकुंठ लोक मन्दिर के भक्त राजेश नाहर, पांसल के पूर्व सरपंच छोटू लाल जाट, शोभा लाल लोहार ने सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा