10वीं के इस पेपर में एक प्रश्न गलत, सभी को मिलेगा एक अंक

 


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के गणित के पेपर में एक प्रश्न का मान सही नहीं रहा है। गणित का पेपर 12 अप्रैल को प्रदेश में आयोजित हुआ था। इसको लेकर अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस प्रश्न का मान सही नहीं होने के कारण अब स्टूडेंट्स को 1 अंक दिया जाएगा। इस एक अंक का फायदा दसवीं की परीक्षा में बैठे 11 लाख स्टूडेंट्स को  होगा।  आपको बता दें कि यूपी बोर्ड ने भी अच्छी लिखावट के लिए एक अतिरिक्त अंक देने का फैसला किया है। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) की 10वीं की परीक्षा इस बार 31 मार्च से शुरू हुईं थी। आरबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक होंगी। जबकि आरबीएसई 10वीं, प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षाएं  26 अप्रैल तक होंगी।  आपको बता दें कि पिछले साल बोर्ड की परीक्षा में 12.55 लाख ,स्टूडेंट्स को फार्मूला के तहत पास किया गया था। इस बार परीक्षा में काफी बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने के लिए भी अधिक समय मिलेगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना