राजस्थान नगरपालिका फेडरेशन के अध्यक्ष का चुनाव 13 को

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा भीलवाड़ा के अध्यक्ष पद के चुनाव 13 मई को होंगे। फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री हर नारायण माली ने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 10 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 13 मई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू होकर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिए अमृतलाल खटीक जिला परियोजना अधिकारी को चुनाव अधिकारी एवं पारस कुमार जैन सहायक अभियंता को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना