चेतावनी,हफ्तेभर में 44 डिग्री के पार होगा तापमान, यलो अलर्ट; मई-जून में पड़ेगी रिकार्डतोड़ गर्मी

 


नई दिल्ली,। दो दिन की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। शनिवार सुबह से ही इसका असर देखा जा रहा है। शनिवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है और इसके साथ ही लू चलने के भी आसार हैं। सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप और लू लोगों को परेशानी करेगी। कुलमिलाकर शनिवार को दिनभर कमोबेश ऐसे ही हालात रहेगे ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और सुबह से तेज धूप निकली हुई है। शनिवार को दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान अब लगातार साफ ही रहेगा। तापमान में भी हर दिन इजाफा होने के आसार हैं।

वहीं, मौसम में बदलाव के बीच एक हफ्ते के भीतर दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार हो जाएगा। लू का दौर भी फिर लौटेगा। 28 अप्रैल के लिए तो भारीतय मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। तेज धूप के बीच भीषण गर्मी का सितम जारी रहेगा।

 आज सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी और तेज हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 25 से 63 प्रतिशत रहा। स्पोट्र्स कांप्लेक्स इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि मौसम विभाग इस बार अप्रैल से लेकर जून तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जता चुका है। यह भी बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के पिछले कई रिकार्ड टूट सकते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना