5 लाख की रिश्वत के आरोपी आईएएस नन्नू मल पहाड़िया को भेजा जेल

 


भ्रष्ट्रचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने 5 लाख की रिश्वत लेने के आरोपी अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी की टीम ने तीनों अधिकारियों को आज न्यायाधीश के घर पेश किया। दोनों अधिकारियों के घर से एसीबी की टीम को महंगी शराब की बोतलें मिली है। जमीनों के एग्रीमेंट रजिस्ट्री सहित दस्तावेज मिले हैं। एडिशनल एसपी विजय सिंह ने बताया तलाशी में तीनों आरोपियों के घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज शराब की बोतले सहित पूर्व कलेक्टर के घर से ₹1 लाख रुपए की नकदी मिली। वही प्रॉपर्टी व अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है।

 

16 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप

शनिवार को अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर कल्लू मल पहाड़िया व आरएएस अशोक सांखला 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी एडिशनल एसपी विजय सिंह ने बताया पिछले कई दिनों से अलवर जिला कलेक्टर रहे रहे नंनुमल पहाड़िया के खिलाफ शिकायत मिल रही थी।  जिस पर पीड़ित के द्वारा एक परिवाद दायर कराया गया ।  उसमें बताया गया उसकी एक  कंस्ट्रक्शन कंपनी है और वह निर्माण कार्य कर रहा है इसके लिए काम में कोई परेशानी ना हो इसके लिए 4 महीने के लिए 16 लाख रुपये की रिश्वत मांग की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला कलेक्टर  नन्नू मल पहाड़िया 3 दिन पहले ही रिलीज हुए थे। दलाल सुबह पैसे लेकर जयपुर पहुंचा और नितिन को दे दिए थे। एसीबी ने पूर्व जिला कलेक्टर को आवास से गिरफ्तार किया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना