गैस सिलेंडर फटने से 7 झुलसे, खाना बनाते हुआ हादसा

 


मेरठ

टीपीनगर इलाके में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस दौरान रसोई में आग लग गई। जिसमें परिवार के सात लोग झुलस गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को पड़ोस के लोगों ने बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है की गैस लीक होने के बाद पहले आग लगी, उसके बाद सिलेंडर फटा है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी में रमेश अपने परिवार के साथ रहा है। आज सुबह परिवार की महिला घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक होने के चलते सिलेंडर ने आग लग गई। जैसे ही महिला और अन्य लोग आग बुझाने के लिए दौडे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। गनीमत रही की रसोई की छत नहीं उड़ी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आसपास के लोगों ने बताया की अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी गई। बहुत देर तक तो यही नहीं पता चला की आखिर क्या हो गया। बाद में पता चला की पड़ोस के मकान में सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह रसोई की आग बुझाकर काबू पाया। पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार