ट्रेन की चपेट में आने से 8 गायों की मौत:अहमदाबाद-आगरा फोर्ट ट्रेन से हुआ हादसा, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

 


बांदीकुई। बांदीकुई आगरा रेल मार्ग पर बुधवार सुबह अहमदाबाद-आगरा फोर्ट ट्रेन की चपेट में आने से 8 गायों की मौत हो गई। जिससे ट्रेन करीब आधे घंटे तक यहां खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे अहमदाबाद आगरा फोर्ट ट्रेन बांदीकुई से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान झालानी बगीची रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर 8 गायें ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे इससे इनकी मौत हो गई। कुछ गायों के हिस्से इंजन में फंस गए। करीब आधे घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से गायों के हिस्सों को बाहर निकाला। तब जाकर ट्रेन आगरा की ओर रवाना हुई। इससे पहले रात करीब 9 बजे खजुराहो उदयपुर सिटी इंटरसिटी की चपेट में आने से एक सांड की मौत हो गई। ट्रेन सांड को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। गौरतलब है कि ट्रैक के दोनों और बनी सुरक्षा दीवार टूटी हुई है। जिससे यह आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना