उदयपुर संभाग में महिला उत्पीड़न ज्यादा, यहीं से करेंगे शुरुआत: रेहाना

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती गुरुवार को भीलवाड़ा आईं। इस दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों से रेहाना का स्वागत किया गया। इस मौके पर रेहाना ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में आयोग जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगा और महिलाओं को जागरूक करने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे।
रेहाना रियाज ने कहा कि महिला अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों पर गहराई तक जाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभी संभाग मुख्यालयों पर जनसुनवाई की जाएगी। बाद में जिला मुख्यालयों पर भी प्रकरण निपटाए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष के नाते वह राजस्थान के हर जिले में जाएंगी और हर महिला में यह विश्वास जगाया जाएगा कि किसी भी तरह की ज्यादती और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी मामले पेंडिंग हैं, अधिकारियों के सामने उनकी सुनवाई कर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न की ही समस्या नहीं है। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की भी मदद की जाएगी। इसके अलावा उनके पास कई महिलाएं आर्थिक सहायता या कोई रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भी आती है और आयोग ऐसी महिलाओं की मदद भी करेगा। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के पति शराब पीकर उनसे मारपीट करते हैं तो ऐसी महिलाओं को भी आयोग न्याय दिलाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज