फैक्ट्री में हादसा, चाय पीते समय बिजली तार पर लगा पैर, मजदूर की मौत


 भीलवाड़ा हलचल। अजमेर हाइवे पर एक फैक्ट्री में शनिवार अल सुबह चाय पीते समय बिजली तार पर पैर लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 
रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने हलचल को बताया कि उत्तरप्रदेश के गौरखपुर निवासी अशोक 25 पुत्र जोगेंद्रप्रसाद मांझी अभी भीलवाड़ा जिले के धूंवालिया में रहकर सुदीवा धागा फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। शनिवार तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच अशोक चाय पी रहा था, तभी उसका पैर बिजली के किसी तार पर जा लगा। इससे उसे करंट लगा और वह अचेत हो गया। अशोक को पहले रायला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सज्ञैंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना