एक बेटे और तीन बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


  

 भीलवाड़ा  हलचल न्यूज। एक बेटे व तीन बेटियों के पिता ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवारजनों की चीत्कार फूटपड़ी, वहीं गांव में भी शोक छा गया। घटना पुर थाने के गठिलाखेड़ा में हुई। शव, मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं।  
पुर थाने के सहायक उप निरक्षक जे. लाल ने हलचल को बताया कि  गठीला खेड़ा में रहने वाले कालू 40 पुत्र रामा बलाई एक स्कूल में बागवानी करता था। बीती रात करीब साढ़े आठ बजे कालू अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे में ही रस्सी से फांसी लगा ली। कालू को उसके बेटे सहित अन्य परिजनों ने फंदे पर झूलता देखा और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे को खोलकर परिजनों की सहायता से पुलिस ने कालू को फंदे से उतारा। जिसे जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।  डॉक्टर की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। कालू ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि मृतक कालू, एक बेटे व 3 बेटियों का पिता था। पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा