पीएनबी धोखाधड़ी: नीरव मोदी का करीबी मुंबई लाया गया, मिस्र से किया गया था गिरफ्तार

 


मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी कर भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब को सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया है। उसे मिस्र की राजधानी काहिरा से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया गया है। इंटरपोल ने 2018 में परब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। परब नीरव मोदी का बेहद करीबी रहा है और उसकी कंपनी फायरस्टार डायमंड्स में डिप्टी जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर चुका है। पीएनबी के साथ किए गए फ्रॉड में उसकी भी भूमिका बताई जा रही है। इसी के तहत उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें अब जाकर सफलता मिल पाई है।

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि उसे मुंबई से लाए जाते ही हिरासत में ले लिया गया। सीबीआई ने 31 जनवरी, 2018 को नीरव मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके अलावा उसकी कंपनी फायरस्टार ग्रुप, भाई निशाल, अंकल मेहुल चोकसी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। यही नहीं कंपनी के कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी केस फाइल किया गया था। नीरव मोदी समेत इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,780 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। सीबीआई ने अपनी जांच में बताया है कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों ने कुल मिलाकर 20,600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

एजेंसी ने अपनी जांच में बताया कि 2011 से 2017 के दौरान कुल 23,780 करोड़ रुपये का लोन नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों को जारी किया गया था। नीरव मोदी के करीबी को गिरफ्तार कर मुंबई लाए जाने को एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि अब भी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारतीय एजेंसियों की पहुंच से दूर हैं, जिनका प्रत्यर्पण कर भारत लाए जाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। इसके अलावा शराब कारोबारी विजय माल्य को भी भारत लाए जाने की कोशिशें की जा रही हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज