शराब पीकर ससुराल पहुंचे युवक ने मचाया उत्पात, घर पर फैंके पत्थर, बाइक तोड़ी, फिर पेड़ से लटक कर दे दी जान

 


 भीलवाड़ा/ बनेड़ा सीपी शर्मा। शहर के जाटों का खेड़ा से अपने ससुराल कुवांर गये युवक ने आधी रात को नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाते हुये घर पर न केवल पत्थर फैंके, बल्कि खुद की बाइक भी तोड़ दी। उत्पात के बाद युवक ससुराल के घर से कुछ दूर तालाब की पाल के पास नीम के पेड़ पर 19 फीट  ऊंचाई पर गले में फंदा डालकर लटक गया। पेड़ के नीचे ही कुआ भी था। सुबह युवक का शव पेड़ से झूलता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  
 बनेड़ा थाने के हैडकांस्टेबल मांगीलाल जाट ने हलचल को बताया कि बनेड़ा थाने के कुंवार गांव में नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच, बड़ी संख्या में लोग भी वहां जुट गये। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान प्रताप नगर थाने के जाटों का खेड़ा निवासी देवीलाल 25 पुत्र शंकर भील के रूप में की।  साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई । उधर पुलिस ने जिला मुख्यालय से एफएसएल एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया। इस टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाये। बाद में करीब 19 फीट  ऊंचाई पर मफलर के सहारे झूलते शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अथक प्रयास के बाद नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए बनेड़ा अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया। जहां मृतक के काका पेमा पुत्र सेवा भील ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

बीमार मां की तबीयत पूछने आई हुई थी पत्नी
पुलिस का कहना है कि देबीलाल भील की सास की तबीयत खराब थी। इसके चलते देबी की पत्नी भी पिछले दिनों मां की तबीयत पूछने शहर से कुवांर आई हुई थी। 

आधी रात को पहुंचा ससुराल
देबीलाल भील, बुधवार की रात जाटों का खेड़ा से बाइक लेकर अपने ससुराल कुवांर पहुंच गया। इस दौरान वहां देबी लाल की पत्नी और सास घर में अकेली थी। 

नशे में था, फेंके पत्थर, तोड़ी बाइक
पुलिस का कहना है कि देबीलाल, जब अपने ससुराल पहुंचा तब नशे की हालत में था। उसने गाली-गलौच की। मकान पर पत्थर फैंके। खुद की बाइक भी तोड़ दी। डर के मारे देबीलाल की सास व पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 

ससुराल से निकल कर झूला पेड़ से
पुलिस ने बीएचएन से कहा कि देबीलाल बीती रात ससुराल के घर से निकला और करीब दो सौ से ढाई सौ मीटर की दूरी पर गया। जहां उसने अपने मफलर से गले में फंदा डाला और करीब 19 फीट की ऊंचाई पर जाकर नीम के पेड़ से लटक गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना