फल मंडी निम्बाहेड़ा का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर होगा

 


चित्तौड़गढ़(हलचल)। सरकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की ओर से बड़ी फल मंडी निम्बाहेडा का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मंत्री श्री आंजना द्वारा यहाँ फुले की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय फुले बिग्रेड के श्री मनोज माली ने बताया कि निम्बाहेडा में ज्योतिबा फुले जन्म उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री आंजना की ओर से श्री पुरुषोत्तम झवर द्वारा यह घोषणा की गई। निम्बाहेडा में ज्योतिबा फुले जन्म उत्सव पर सर्व माली समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन रखा गया। शोभा यात्रा मोती बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई जो बड़ी फल सब्जी मंडी में सभा के पश्चात समाप्त हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष शारदा, उपाध्यक्ष श्री शिभी, वरिष्ठ पार्षद श्री रवि प्रकाश सोनी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना