मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, नकली नोट रखा बैग फैंककर भागा आरोपित, तलाश में जुटी पुलिस

 

 चित्तौडग़ढ़ हलचल। सदर थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर  15 हजार से ज्यादा के नकली नोट बरामद किये हैं, जबकि नकली नोट का अवैध कारोबार कर रहा आरोपित पुलिस को देखकर नोट रखा बैग फैंककर भाग निकला।  
  थानाधिकारी हरेंद्रसिंह सोढा ने कहाकि मुखबिर से मिली सूचना पर  एएसआई रघुवीर सिंह मय जाब्ता कुंभा नगर में महिला थाने के पास किराए से रहने वाले एक युवक के ठिकाने पर पहुंचे।  पुलिस आया देखकर एक व्यक्ति बैग फेंककर भाग गया। पुलिस ने बैग को कब्जे में लिया और मौके से भागने वाले युवक की तलाश की। बैग में  200-200 रुपए के 66  और 100-100 के 24 नोट यानि कुल 15 हजार 600 रुपये मिले। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि भागने वाला युवक भगवती लाल  है। वह यहां पर किराए पर रहता है। पुलिस को उसके कमरे की तलाशी में अन्य कोई सामान नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि युवक इन नोटों को अन्य कई जगहों पर बेचने के फिराक में था। नोट एक ही सीरीज के थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा