कोर्ट परिसर मे युवक की गोली मार हत्या

 


नई दिल्ली ।सोनीपत में आज तड़के जैसे ही कोर्ट परिसर में कार्रवाई शुरू हुई एक युवक पत्नी की हत्या के मामले में गवाही देने पहुंचा लेकिन दो लोगों ने उस पर गोलियां बरसा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 3 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

 न्यायालय परिसर में गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी हिमांशु गर्ग के साथ ही एएसपी निकिता खट्टर और डीएसपी विपिन कादियान की टीम कोर्ट परिसर में पहुंच गई। पुलिस न्यायालय परिसर में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर वेदप्रकाश की मुखबिरी करने का शक है। 

 

 किया था प्रेम विवाह

राई थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के रहने वाले विजयपाल की 18 वर्षीय बेटी ने अपने पड़ोस में रहने वाले व पिता के दोस्त वेदप्रकाश आंतिल (43) से दिसंबर 2020 में प्रेम विवाह किया था। उसके बाद में बेटी के वापस आने पर विजयपाल गांव मुकीमपुर को छोड़कर रोहतक में मकान बनाकर रहने लगा था। उसके बाद बेटी 3 जून 2021 को रोहतक वाले घर से फिर से वेदप्रकाश के साथ फरार हो गई थी। इससे नाराज होकर विजयपाल ने जन्मदिन मनाने के बहाने से अपनी बेटी को छह जुलाई, 2021 को घर बुला लिया था। वेदप्रकाश ने पत्नी को राई थाने के सामने छोड़ दिया था। विजयपाल राई थाने के बाहर से बेटी को कार में बैठाकर ले गया था, वेप्रकाश ने इसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद विजयपाल ने रोहतक में अपनी बुआ के पौत्र रिठाल के रहने वाले वीरेंद्र को भी रास्ते में बुला लिया था। उसके बाद में खेड़ी दमकन के पास बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा