दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी मास्क पहनना अनिवार्य

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 2380 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में 3 राज्यों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। ये तीन राज्य हैं- दिल्ली, UP और हरियाणा। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1009 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा में 310 और उत्तर प्रदेश में कोरोना के 168 मामले मिले हैं।

वहीं, देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया था। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मास्क अनिवार्य किया गया है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो हालात डरावने नहीं हैं। ICMR के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेड़कर का कहना है कि देश में खतरे जैसी कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि केस बढ़ने को देश में चौथी लहर से जोड़कर न देखा जाए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना