अचेत युवक ने तोड़ा दम

 


 भीलवाड़ा हलचल। हमीरगढ़ कस्बे के एक युवक ने बुधवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक का 11 अप्रैल से उपचार चल रहा था। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है, जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होगा। 
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, हमीरगढ़ निवासी 22 वर्षीय समीर पुत्र रसीद मोहम्मद की 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। समीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार रात उपचार के दौरान समीर ने दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह हमीरगढ़ पुलिस द्वारा करवाया जायेगा। अभी मौत के कारण सामने नहीं आये हैं। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना