घोड़े पर बैठने को लेकर विवाद, एक नाबालिग ने दूसरे पर किया चाकू से वार

 

जोधपुर.

घोड़े पर नहीं बैठाने से गुस्साए एक नाबालिग ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।   चाकू घोड़े पर बैठे लड़के के गले में घुस गया। घटना जोधपुर के प्रताप नगर की है। यहां 13 साल का एक नाबालिग लड़का प्रताप नगर में ही घोड़े पर सवार होकर घूम रहा था। इस दौरान कॉलोनी के ही एक 12 साल के लड़के ने उसे रोका और सवारी करने की जिद पर अड़ गया। लेकिन, घोड़े पर बैठे लड़के ने मना कर दिया। गुस्साए आरोपी ने अपने जेब से चाकू निकाला और घोड़े पर बैठे लड़के की ओर फेंका। पास में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही घोड़े पर सवार लड़का नीचे गिरकर बेहोश हो गया।

 डॉक्टर्स ने बताया कि चाकू के हमले से गर्दन की एक नस कट गई। इससे खून ज्यादा बहने लगा। सूचना मिलने पर एडीसीपी हरफूल सिंह समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों में पहले भी तकरार हो चुकी है। थानाधिकारी मुक्ता पारीक का कहना है कि घरों में सब्जी काटने के काम आने वाले चाकू से यह थोड़ा बड़ा चाकू है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बालक के पास यह कैसे आया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना