चीन में कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकार्ड, भारत ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

 


शंघाई, । चीन में कोरोना (Coronavirus Cases in China) की तीसरी लहर काबू में नहीं आ रही है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

सरकार ने बताया ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के स्पर्शोन्मुख 25,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लक्षण वाले 1189 मामले मिले हैं। एक ही दिन पहले स्पर्शोन्मुख मामले 22,348 थे।

जीरो कोविड नीति का किया बचाव

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन की जीरो कोविड नीति की आलोचना हो रही है। हालांकि चीन सरकार ने इसका बचाव किया है। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, 'चीन की जीरो कोविड नीति महामारी विरोधी प्रोटोकाल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।' उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर बनाई गई नीतियां डब्ल्यूएचओ के सिद्धातों पर आधारित हैं।

भारतीय दूतावास ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

शंघाई में सख्त लाकडाउन के कारण हालात बुरे हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि शंघाई में लाकडाउन के कारण भारत के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूतावास ने कहा कि महावाणिज्य दूतावास शंघाई में व्यक्तिगत रूप से कांसुलर सेवाएं प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। दूतावास ने भारतीयों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना