जम्मू-कश्मीर- सीआईएसएफ जवानों की बस पर आतंकी हमला, एएसआई शहीद, दो अन्य जवान घायल

 

नई दिल्ली

 जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में चठ्ठा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे  सीआईएसएफ  के जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया है। इस हमले में एक एएसआई शहीद हो गए हैं और 2 जवान घायल हैं।

 सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया है कि इस बस में 15 जवान सवार थे, जो मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। आतंकियों ने यह हमला घात लगाकर किया है। जवानों ने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया है। इस हमले में एक एएसआई शहीद हो गए हैं और दो जवान घायल हैं। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह मुकेश सिंह ने बताया कि हमला करने वाले 2 आतंकी मारे गए हैं। इनके पास से 2 एके-47 राइफल, हथियार, गोला-बारूद, सैटेलाइट फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। दस्तावेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये फिदायीन हमलावर थे। अभी ऑपरेशन जारी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना