खीर बनाने के लिए दुग्ध लेकर कमरे पर लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत

 


 भीलवाड़ा हलचल.

चित्तौडग़ढ़ हाइवे स्थित कान्याखेड़ी चौराहा क्षेत्र में बीती रात वाहन की टक्कर लगने से चौकीदार की मौत हो गई। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। 
हमीरगढ़ थाने के दीवान पारसमल ने हलचल को बताया कि झुंझुंनूं जिले के मुंडावा निवासी नरेश 50 पुत्र बंशीधर सैनी अभी यहां चित्तौडग़ढ़ रोड़ पर स्वराज फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहा था। सैनी, फैक्ट्री परिसर में ही रहता था। बीती रात नरेश, खीर बनाने के लिए दुग्ध लाने जाने की बात साथियों से कहकर फैक्ट्री परिसर से निकला था। दुग्ध लेने के बाद हाइवे क्रॉस करते समय नरेश को वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुये मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना