कांग्रेस पर राजनीति विज्ञान के पेपर में छह सवाल पूछने पर, मचा बवाल, पूर्व मंत्री गुर्जर ने कहा बना दिया प्रश्नपत्र को नाथी का बाड़ा

 


भीलवाड़ा हलचल

प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा में कांग्रेस पर आधा दर्जन सवाल पूछने को लेकर न केवल पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है बल्कि बवाल की स्थिति पैदा हो गई है ,12वी क्षा के राजनीति विज्ञान के पर्चे में कांग्रेस पर छात्रों से सवाल पूछे गए है। इसे देखो पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर नाथी का बाड़ा नाम दे दिया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा के क्षेत्र में भी ओछी राजनीति पर उतर आई है

 सूत्रों के अनुसार राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रश्न पत्र में कांग्रेस से जुड़े छह प्रश्न पूछे गए हैं। पेपर में एक सवाल कम्यूनिस्ट पार्टी के विभाजन और एक सवाल बसपा से भी जुड़ा है। सत्ताधारी दल के बारे में सवाल खड़ा हो गया है। 

बता दें कि 12वीं के पाठ्यक्रम में 'एक दल के प्रभुत्व का दौर और कांग्रेस प्रणाली: चुनौतियां और पुर्नस्थापना' दो टॉपिक्स हैं। हालांकि, प्रश्नपत्र में कांग्रेस पर छह सवाल पूछना लोगों को खटक रहा है।

 कांग्रेस से जुड़े ये सवाल पूछे

  • 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी?
  • कांग्रेस की सामाजिक एवं विचारधारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
  • भारत में प्रथम तीन आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा?
  • कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व इसका क्या जनादेश मिला? विवेचना कीजिए।
  • आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुर्न स्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  • गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था?

प्रश्न पत्र को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने  कांग्रेस को घेरा है। रामलाल शर्मा ने प्रश्न पत्र को तैयार करने वाले को निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ कांग्रेस ऐसे खिलवाड़ ना करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रश्न पत्र के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस हरकत को गलत ठहराते हुए इसका राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना