सड़क पर अचेत मिले बुजुर्ग को अस्पताल में किया मृत घोषित

 


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज. 
उदयपुर-भीलवाड़ा हाइवे पर शुक्रवार दोपहर हाइवे पर अचेत मिले बुजुर्ग को जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। अभी मौत के कारण सामने नहीं आये हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुये परिजनों को सूचना दी है। 
कारोई थाने के हैडकांस्टेबल मुकेेश कुमार ने हलचल को बताया कि महेंद्रगढ़ हाल जवाहर नगर निवासी रतन 60 पुत्र भोलराम गवारिया शुक्रवार को  कारोई से भीलवाड़ा शहर की ओर नौगांवा व मुजरास के बीच सर्विस लाइन पर अचेतावस्था में पड़े थे। गवारिया को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां गवारिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि गवारिया एक्सल मोपेड पर थे। आशंका है कि गवारिया की मोपेड पर चलने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे रैलिंग से टकरा कर मोपेड सहित नीचे गिर गये। पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पुलिस जांच और परिजनों की रिपोर्ट बाने के बाद सामने आ पायेंगे।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना