उपभोक्ता कल्याण समिति की बैठक, जिला कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज.

उपभोक्ता कल्याण समिति, राज. के प्रदेश एवं नवगठित जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रविवार को एक निजी रिसोर्ट में प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कचौलिया की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री जीतेंद्र मारू, प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा रामावत व मंजू पोखरना के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| समिति के मीडिया प्रभारी पंकज हेमराजानी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कचौलिया ने संस्था की अब तक हुई गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया| कई पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में आम उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याएं सदन के पटल पर रखीं जिन पर विस्तृत रूप से विचार-मंथन किया गया। बैठक में संस्था पदाधिकारियों द्वारा समिति के कार्यों की समीक्षा की गई| साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई| इस दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ| सभी नवनियुुुुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए| बैठक का संचालन प्रदेेश उपाध्यक्ष एस.के. लोहानी ने किया। लोहानी के नवीनतम काव्य संग्रह का विमोचन मंचासीन अतिथियों ने किया| अंत में प्रदेश महामंत्री मारू ने आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विनय गुगलिया, प्रदेश प्रभारी शहजाद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र सारस्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशन सोनी, प्रदेश सचिव अर्चना सोनी, मंजू खटवड़, कय्यूम सक्का, प्रदेश सहसचिव सुनीता कटारिया, लीला राठी, प्रदेश गौरक्षक अध्यक्ष सुभाष दूदानी, जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष रजनी सिंघवी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल बंसल, वरिष्ठ महिला जिला उपाध्यक्ष विनिता बाबेल, जिला सचिव दीपक गुप्ता, महिला जिला सचिव सुनीता झामड़, महिला जिला सहसचिव कांता सांखला, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनल अग्रवाल, राधेश्याम उपाध्याय, सुलक्षणा शर्मा, रश्मि लोढ़ा, प्रिया चपलोत, स्नेहलता बोहरा, आशा संचेती, अनीता आर्य, अजय लोहिया, उम्रदराज कुरैशी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा