बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, रिटायर्ड डिप्टी एसपी व पत्नी घायल

 

जोधपुर.

जिले के शेरगढ़  थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। बाइक पर जा रहे युवकों को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व उनकी पत्नी हादसे में घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार फलोदी रोड फांटा पर शहीद स्मारक के पास आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक व कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। दोनों वाहन तेज रफ्तार के साथ एक-दूसरे से टकराए। इस कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे रिटायर्ड डिप्टी एसपी अभयसिंह भाटी व उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले बालेसर व बाद में इलाज के लिए जोधपुर रैफर कर दिया गया। दोनों मृतक शेरगढ़ क्षेत्र के देड़ा गांव निवासी बताए जा रहे है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना