परिवार गणगौर मनाने ससुराल भीलवाड़ा गया था, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

 


अजमेर.

कायड़ श्यामनगर क्षेत्र में  चोरों ने मकान से हजारों की नगदी के साथ ही जेवरात चोरी कर फरार हो गए।   परिवार गणगौर मनाने ससुराल भीलवाड़ा गया था, वापस लौटा तो मकान और अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 

कायड़ श्याम नगर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र रामगोपाल ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ गणगौर मनाने भीलवाड़ा ससुराल में गए हुए थे। इस बीच चोरों ने मकान सूना देख मकान से 10 हजार रुपए नगदी, सोने की अंगूठियां, सोने के सिक्के, 9 पायजेब की जोड़ियां, 4 चांदी के सिक्के और दो चांदी के गणेश जी चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार जो भी कोई माल की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पीड़ित प्रदीप ने बताया कि जब है परिवार के साथ घर वापस लौटे तो मकान और अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। परिवार द्वारा मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना