जन्म के बाद फैंक दिया गया नवजात, मृत मिला, फैली सनसनी


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज.

जिले के कालियास गांव में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अब अज्ञात महिला की तलाश कर रही है। 
रायला पुलिस ने हलचल को बताया कि शुक्रवार सुबह कालियास गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास ग्रामीणों ने नवजात का शव देखा। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर छानबीन व घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को दफन किया गया। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात महिला ने पैदाइश छिपाने की गरज से जन्म देने के बाद नवजात को फैंक दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया कि महिला ने नवजात को मृत्यु होने के बाद फैंका या जिंदा। पुलिस ने नवजात के शव से सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखवाये हैं। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना