वैन-बाइक की टक्कर में दंपती सहित तीन घायल

 

भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
जहाजपुर थाना इलाके से गुजर रहे नेशनल हाईवे 148 पर बुधवार रात को एक वैन और बाइक की टक्कर में दंपती सहित तीन जने घायल हो गए। लोगों ने घायलों को वैन से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां बाइक चालक की स्थिति गंभीर होने से उसे भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर किया गया।
जहाजपुर पुलिस के अनुसार बाइक से टक्कर के बाद वैन पलट गई जिससे वैन में सवार जयपुर मानपुरा निवासी दिनेश पुत्र दुर्गालाल व उसकी पत्नी मैना देवी घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार जहाजपुर निवासी कालू पुत्र मोहनलाल माली गंभीर घायल हो गया। सभी घायलों को पहले जहाजपुर अस्पताल लाया गया। कालू को भीलवाड़ा रैफर किया गया है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना