इंस्टाग्राम पर महिला की आपत्तिजनक फोटो डालने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

 


 

देवली/टोंक (हरि शंकर माली)। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर देवली निवासी एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें डालकर पीड़िता को परेशान करने के आरोपी को थाना पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर देवली आई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार पुत्र लक्ष्मणदास वैष्णव निवासी 236 खिचड़ीपुर थाना कल्याणपुरी दिल्ली है। जिस पर देवली की एक क्षेत्र निवासी महिला ने मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में पुलिस ने स्त्री लज्जा भंग करने, आरोपी पर अन्य व्यक्ति की पत्नी को परेशान कर व्यभिचार करने का प्रयास करने, जबरदस्ती वसूली, स्त्री लज्जा के आशय से किसी वस्तु का प्रदर्शन करने के आरोप में मामला पंजीकृत किया है। इसे लेकर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल चौधरी, पुलिसकर्मी चेतन व सांवरमल के साथ दिल्ली पहुंचे तथा आरोपी राजकुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस बीती रात लेकर देवली पहुंची है। मामले में पुलिस ने 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया था। गौरतलब है कि मामले में कार्रवाई नहीं होने को लेकर पीड़िता ने एसपी, आईजी तथा मुख्यमंत्री शिकायत की थी। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी वर्ष 2013 में देवली आया था। इस दरम्यान महिला से उसकी मुलाकात हुई थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना