सेंट्रल जेल में सजा काट रहा बंदी हुआ फरार

 


अजमेर .

सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बंदी के पैरोल पर फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइंस थाने के हेड कांस्टेबल फारुख ने बताया कि सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से थाने पर शिकायत दी गई कि 18 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 तक 7 दिवसीय पैरोल पर मध्य प्रदेश जिला राजगढ़ निवासी बंदी करण सिंह पुत्र चन्दा लाल को रिहा किया गया। बंदी को 24 अप्रैल 2022 को पैरोल समाप्त होने पर वापस सेंट्रल जेल में लौटना था। लेकिन बंदी करण पैरोल समाप्त होने के बाद फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेंट्रल जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है कि बंदी किस मामले में जेल में सजा काट रहा था और सेंट्रल जेल में कब से बंद था। इसे लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस जेल प्रशासन से जानकारी जुटा रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत