मुआवजा मिलने पर उठाया शव


चित्तौड़गढ़ 

निम्बाहेड़ा फोरलेन पर सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया।   इससे पहले दोनों पक्षों में मुआवजे को लेकर लंबी वार्ता चली। सहमति के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म किया गया।

थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि शंभूपुरा थाना क्षेत्र के अरनिया पंथ और जालमपुरा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक इंजीनियर शैतान सिंह (23) पुत्र राम सिंह की मौत हो गई। कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची और ट्रेलर कार की भिड़ंत हो गई। परिवार ने मुआवजे की मांग कर शव उठाने से मना कर दिया था। देर रात तक वार्ता चलने के बाद फैक्ट्री वालों ने 15 लाख रुपए और छोटे भाई को नौकरी देने की शर्त मान ली। इसके बाद शव उठाया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना