एक और दुल्हन लुटेरी निकली: रिसेप्शन के दो दिन बाद रुपए और जेवरात लेकर फरार

 


जयपुर। जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गई। घर में शादी के बाद रिसेप्शन था। सब कुछ सही चल रहा था। अगले दिन ससुराल वालों को बाजार जाने का कहकर निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। इसकी तलाश भी की लेकिन जानकारी नहीं मिली। आखिर पीड़ित परिवार कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला झोटवाड़ा थाना क्षेत्र का है। लक्ष्मी नगर विष्णु विहार निवासी रूप चंद (30) कॉन्ट्रैक्टर है। पीड़ित ने बताया कि उसका परिचित बुध सिंह यूपी की रहने वाली 26 साल की पूजा का रिश्ता लेकर आया था। उसी ने बताया था कि लड़की जान-पहचान वाली है। रिश्ता तय होने के बाद 4 मार्च को दोनों की अजमेर में शादी हुई। दो दिन बाद 6 मार्च को रूप चंद के परिवार की ओर से रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इसमें सभी रिश्तेदार भी शामिल हुए। अगले दिन 7 मार्च को पूजा बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।
परिचित के झांसे में आकर की शादी
पीड़ित रुपचंद ने पुलिस को बताया कि बुध सिंह ने ही उसे अपनी बातों में फंसा यह रिश्ता करवाया। बुध सिंह ने कहा था कि अब समय रहते शादी कर लो। अकेले कैसे समय बीतेगा। जब लड़की की बात हुई तो बुध सिंंह ने बताया कि पूजा नाम की लड़की को वह जानता है। पूजा से मुलाकात करवाई और परिवार से कहा कि पूजा सुशील है और पूरा घर संभाल लेगी। इस पर परिवार मान गया और अजमेर जाकर शादी कर ली।
सुबह रीति-रिवाज से गृह प्रवेश, शाम को भाग गई
पीड़ित ने बताया कि रिसेप्शन के बाद रीति-रिवाज से गृह प्रवेश करवाया गया। सुबह उसने बाजार जाने की इच्छा जाहिर की। शाम को वह बाजार के लिए निकली। देर रात तक वह नहीं पहुंची तो रूप चंद उसे ढूंढने निकला। शादी करवाने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने भी किसी तरह की जानकारी होने से मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर पहले शादी के लिए मनाया और फिर फर्जी शादी करवाई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत