चारभुजानाथ के नए मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

 


हमीरगढ़ अल्लाउद्दीन मंसूरी
कस्बे में आज दक्ष प्रजापति संस्थान हमीरगढ़ द्वारा नवनिर्मित श्री चारभुजा नाथ, यादे माता, शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शोभायात्रा व गणपति स्थापना कर सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कस्बे के नृसिंह मंदिर के महाराज रामसागर दास ने बताया कि प्रजापत समाज की ओर से चारभुजा नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है। 27 अप्रैल से गणपति स्थापना अनुष्ठान रामचरित्र मानस अखंड पाठ के साथ शुभारंभ किया गया। 1 से 7 मई तक महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज के शिष्य अनुज दास महाराज मुंगाणा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे व वृंदावन की सुप्रसिद्ध रासलीला का प्रदर्शन किया जाएगा। 2 मई को मंडप प्रवेश नव कुंडीय विष्णु महायज्ञ किया जाएगा व 8 मई को सुबह 8 बजे हरिबोल प्रभात फेरियों के नगर भ्रमण के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम होगा। अंत में प्रसाद वितरण होगा।
इस दौरान प्रजापत समाज के अध्यक्ष चंपालाल प्रजापत, शंकर लाल प्रजापत, माधु लाल प्रजापत, कालू लाल, सोहन लाल, शोभालाल, शंकर लाल, अध्यक्ष भैरू लाल, कैलाश प्रजापत, भैरू लाल प्रजापत, गोपाल लाल प्रजापत, रतन लाल प्रजापत, उदय लाल प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा