बाइक भिड़ंत में सिपाही सहित दो की मौत, एक गंभीर घायल

 


गुना । जिले में बाइक भिड़ंत में दो लोगों को मौत हो गई। मरने वालों में एक राजस्थान पुलिस का आरक्षक भी शामिल है। घटना में एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारां जिले में रहने वाले अतर सहरिया गुना हनुमान टेकरी पर बालाजी के दर्शन करने के लिए आए थे। उनके साथ बाइक पर सोनू यादव और फूलचंद प्रजापति भी थे। तीनों शाम करीब छह बजे लौट रहे थे। बायपास पर सामने से आ रही बाइक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में अतर सहरिया और सोनू यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। फूलसिंह प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ध्यान देने वाली बात ये कि दोनों बाइक पर तीन-तीन सवारियां बैठी थीं, लेकिन सामने से आ रही बाइक सवार हादसे में सुरक्षित रहे।

कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि दो बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मृतकों में शामिल अतर सहरिया राजस्थान पुलिस में आरक्षक था, वह  छबड़ा थाने में पदस्थ था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना