भीलवाड़ा के सहायक पुलिस अधीक्षक पर हमला करने के आरोपी ने किया सरेंडर

भीलवाड़ा/ चित्तौड़गढ़ . भीलवाड़ा के सहायक पुलिस अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी ने हाईकोर्ट के आदेश पर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  गंगरार थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि आरोपी सुखदेव पुत्र उदयलाल गुर्जर पांच महीने से फरार था। जोधपुर हाई कोर्ट के आदेश पर आरोपी ने कुछ दिन पहले ही गंगरार कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने कोर्ट से जांच के लिए आदेश प्राप्त किए और उसे जेल से गिरफ्तार किया।

 तीन दिन पहले ही आरोपी सुखदेव का बेटा दिनेश भी इसी मामले में गिरफ्तार हो चुका है। मामले में पुलिस ने पहले आठ जनों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि  29 सितंबर को सहायक पुलिस अधीक्षक हरिशंकर बजरी से भरे दो डंपरों का पीछा करते हुए गंगरार आ गए थे। अचानक तिरंगा होटल के पास कई डंपर खड़े थे। डंपर को ड्राइवर लेकर भागने लगा। डंपरों की एस्कॉर्टिंग करने वाले लोग ब्रेजा, स्विफ्ट, बोलेरो कार में थे। उन्होंने लोगों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना