मुख्यालय को छोड़कर शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड़यूल तय

 


 

             अजमेर। विद्युत मांग में अप्रत्याशित बढ़ोतरी एवं उपलब्धता में कमी को देखते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने कटौती का शेड़यूल तय किया है।
             अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम क्षेत्र के 11 जिलों में जिला मुख्यालय को छोड़कर सभी म्यूनिसिपल क्षेत्रों में कटौती की जाएगी। सभी नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों (जिला मुख्यालय को छोड़कर) में यह कटौती की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती जारी है।

_*यह रहेगा बिजली कटौती का शेड़यूल*_
             अजमेर जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से  8 बजे तक कटौती होगी। इसी तरह भीलवाड़ा जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 8 बजे तक, नागौर जिले में प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे एवं प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 8 बजे तक, सीकर एवं झुंझुंनू जिले में प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे एवं प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक, चितौडगढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक, उदयपुर जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक, राजसमंद, बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिले में प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे एवं प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज