UP MLC Election Result: आजमगढ़-मऊ में भाजपा की हार, गढ़ में सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

 


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, आजमगढ़-मऊ में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गई है। आजगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा से निकाले गए एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत ने जीत हासिल की है।  

विक्रांत सिंह रिशु ने भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले जीत हासिल की। विक्रांत ने भाजपा उम्मीदवार अरुण कांत यादव को 2813 मतों से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु को कुल 4075 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव को महज 1262 वोट ही मिले। वहीं, सपा को भी बड़ा झटका लगा है। हाल ही में आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा देने वाले अखिलेश यादव के उम्मीदवार राकेश यादव की जमानत जब्त हो गई है।  राकेश यादव को महज 356 वोट मिले।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना