एबीवीपी बनाएगी 10 हजार सदस्य

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान को लेकर भीलवाड़ा महानगर की बैठक संपन्न हुई।

महानगर मंत्री हर्षित शर्मा ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत 8 सितंबर से 14 सितंबर तक की जाएगी।

जिसमें भीलवाड़ा महानगर में प्रथम चरण के अंतर्गत समस्त राजकीय,निजी महाविद्यालयो में 10,000  विद्यार्थियों को सदस्यता के माध्यम से अभाविप से जोड़ा जाएगा। बैठक में चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह मंत्री हर्षित ननोमा का प्रवास रहा।जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता कि संगठन में भूमिका से अवगत कराया। प्रांत सह मंत्री ने बताया है कि सदस्यता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है इसके माध्यम से एबीवीपी आज देश ही नहीं अपितु विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में अग्रसर हैं। तथा एबीवीपी में सदस्यता के माध्यम से विभिन्न प्रकार की रूचि रखने वाले विद्यार्थियों ओर नेतृत्व करने वाले युवाओं को जोड़ना, जो आगे चलकर संगठन में कार्य करते हुए विद्यार्थियों के मध्य समाज में एक सकारात्मक माहौल तैयार करने का काम करता है।

एबीवीपी का मूल उद्देश्य सदस्यता के माध्यम से हम एक संस्कारीत छात्र शक्ति का निर्माण करते हैं जो आगे जाकर प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद वितरित की गई व सभी ने अपनी सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विभाग संयोजक रौनक हिंगड़,प्रान्त समिति सदस्य विकास प्रजापति,महानगर सह मंत्री रितेश सोनी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य उषा चौहान,नगर सह मंत्री अभिषेक जोशी,दीपांशु नकवाल,विकास कुमावत,पवन जाट, छात्रसंघ अध्यक्ष धवल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव शाह,महासचिव सूर्यदेव सिंह,छात्रासंघ अध्यक्ष सुमित्रा पूर्बिया, महासचिव माया पूर्बिया,विक्रम सिंह कानावत,दीपक सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा