24 घंटे में आए कोरोना के 5,910 नए मामले, 60 हजार से कम हुए एक्टिव केस

 

 देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना  के 5,910 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि देश में लंबे समय बाद कोरोना के 6 हजार से कम मामले मिले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से एक दिन में 7,034 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस 60 हजार से कम हो गए हैं। सक्रिय मरीज अब 53,974 हैं। बता दें कि देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 44 लाख 62 हजार 445 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 4 करोड़ 38 लाख 80 हजार 464 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से 5 लाख 28 हजार 7 लोगों की जान जा चुकी है।

213 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 213.50 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। कोविन वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, अब तक 16.68 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना