24 घंटे में 7946 नए केस; 63 हजार से कम हुए सक्रिय मरीज
देश में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मामलों को लेकर गुरुवार को रिपोर्ट जारी की है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,946 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 31 अगस्त के मुकाबले कोरोना के मामले बढ़े हैं। बुधवार को कोरोना के 7,231 मामले दर्ज किए गए थे। 63 हजार से कम हुए एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 9,828 ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 62,748 हो गए हैं। देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.14 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.67 फीसद है। इसके अलावा डेली पाजिटिवीटी दर 2.98 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.57 फीसद है। बता दें कि देश में कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 38 लाख 45 हजार 680 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 27 हजार 911 लोगों की मौत हो चुकी है। कितने लोगों को लगी वैक्सीन? देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। बीते 24 घंटे में 12 लाख 90 हजार 443 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि देश में अब तक कोरोना के 88.61 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। एक दिन में 2 लाख 66 हजार 477 लोगों को वैक्सीन लगी है। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें