नारकोटिक्स की बड़ी कार्यवाही- 4 किलो अफीम और 2 क्विंटल डोडा चूरा पकड़ा

 


 चितौड़गढ़ BHN .  केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने कपासन थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देकर  4 किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी है इसके अलावा 2 क्विंटल से भी अधिक डोडा चूरा बरामद हुआ है इस संबंध में नारकोटिक्स नीमच की कार्यवाही जारी है. 

 सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कपासन थाना क्षेत्र में आने वाले स्टेशन की पांडोली गांव में एक व्यक्ति के यहां पर बड़ी मात्रा में अफीम व डोडा चूरा एकत्रित किया जा रहा है इस पर नारकोटिक्स नीमच के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया इस टीम में नारकोटिक्स नीमच के अलावा सिंगोली की टीम भी शामिल होने की बात कही जा रही है  टीम स्टेशन की पांडोली पहुंची और खुफिया जानकारी के आधार पर  गांव में दबिश दी। यहां एक  घर की तलाशी ली और 4.070 किलोग्राम अफीम को बरामद किया गया। साथ ही 207.850 किलोग्राम डोडा चूरा भी बरामद किया है।  सीबीएन  की  टीम शनिवार तड़के  गांव पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया। यहां डोडा चूरा से भरे 9 बैग बरामद हुए। सूत्रों ने बताया कि रसोई के नीचे बनी भूमिगत पानी की टंकी में अफीम छिपाई गई थी। इसे काफी तलाशी के बाद निकाला गया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना