एक बार फिर से शुरू होने वाला है मानसून का दौर , 9 सितंबर के बाद बारिश की संभावना

 

राजस्थान में एक बार फिर से मानसून का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर के बाद से प्रदेश के कई संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है यदि सितंबर में भी मानसून का दौर पहले जैसा रहा तो 78 साल बाद बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है।

इधर, शुक्रवार को प्रदेश के कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मीडियम बारिश होगी। अजमेर, जयपुर, भरतपुर बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक राजस्थान में सितंबर महीने के शुरुआती सप्ताह में भले ही मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन दूसरे सप्ताह में जमकर बारिश होगी। प्रदेश के ज्यादा हिस्सों में 2 से 8 सितम्बर तक सामान्य से कम बारिश दर्ज होगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश का असर देखा जाएगा। इसके बाद 9 से 15 सितंबर तक राजस्थान के ज्यादातर भागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। ऐसे में प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार