पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
अनुसार, घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
 टारगेट किलिंग के लिए जा रहा आतंकी मददगार दबोचा
टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं। पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और छह गोलियां बरामद की गई हैं।पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा। नाका पार्टी को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। वह पिस्टल से फायर करने वाला था, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। मट्टन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि आखिर वह किसे निशाना बनाने जा रहा था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना