शाहपुरा टोल पर उत्पात, मारपीट, तोडफ़ोड़, तीन पर केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के शाहपुरा टोल पर टोल राशि को लेकर उपजे विवाद के बाद तीन लोगों ने जमकर उत्पात मचाते हुये टोल ऑफिस गेट, कार सहित अन्य सामान तोड़ दिये। पुलिस ने टोलकर्मी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया। 
पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामहू निवासी अरुणपाल सिंह पुत्र अंतरसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह शाहपुरा के टोल प्लाजा पर 19 सितंबर को साढ़े चार बजे ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान कालु खटीक, महेश व रमेश आये। ये नशे में धुत्त थे। इन लोगों ने परिवादी अरुणपाल सिंह से गाली-गलौच व मारपीट की। कहा कि हमरा टोल नहीं लगता। परिवादी ने उन्हें मैनेजर से बात करने को कहा। तो वे आवेष में आ गये और कार और ऑफिस का दरवाजा तोड़ दिया। ऑफिस में घुसकर मारपीट की। सामान तोड़ दिया। टोलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना