नेताओं को देखकर भड़क गई गाय माता ! भाजपा विधायक से रस्सी छुड़ाकर भागी

 


राजस्थान विधानसभा के बाहर सोमवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक लंपी बीमारी को लेकर गहलोत सरकार का विरोध जताने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक सुरेश रावत एक लंपी पीड़ित गाय लेकर विधानसभा पहुंचे। गाय विधायक से रस्सी छुड़ाकर भाग गई।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गाय को पकड़ने के लिए विधायक और अन्य लोगों ने दौड़ भी लगा दी लेकिन गाय किसी के हाथ न आई। मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेश रावत ने गाय भागने पर भी सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि गाय माता सरकार से नाराज हैं, इसीलिए वो विधानसभा नहीं आना चाहती। यही कारण था कि वह यहां से चली गईं। वहीं विधायक से जब सवाल किया गया कि क्या गाय माता भाजपा से नाराज नहीं हैं? जो लंपी बीमारी पर शांत हैं तो विधायक ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वो लगातार गौ सेवा भी कर रहे हैं और हर भाजपा विधायक ने 10 लाख रुपए विधायक कोष से दिए भी हैं। इसको लेकर भाजपा बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज