फंदे से लटकता मिला गर्भवती महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

 


जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बुधवार को एक गर्भवती महिला का अर्ध-नग्न शव फंदे पर लटका मिला। महिला की लाश उसके घर के वेंटिलेटर की जाली में फंदे पर लटकी हुई थी। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।मीडियो रिपोर्टस के अनुसार मृतका 25 साल की थी। वो नाहरगढ़ में तीन मंजिला मकान में परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने सात साल पहले एक युवक से लव मैरिज की थी। उसकी पांच साल और ढाई साल की दो बच्चियां हैं। मृतका का पति ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला मकान में अकेली थी। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास घर के अंदर वेंटिलेटर की जाली से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस को जो सबूत मिले हैं, उससे हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल उसके शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

एलन कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शीतलाष्टमी की पूजा आज देर रात से, रंगोत्सव (festival of colors) कल लेकिन फैली है यह अफवाह ...!

21 जोड़े बने हमसफर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?