बेखौफ बदमाश-खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे, सोई महिला के लूटे गहने, दहशत

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। पुलिस को चोर-लुटेरे हर दिन चुनौती दे रहे हैं।  बीती रात मेजा गांव के एक मकान की खिड़की की जाली काटकर मकान में घुसे बदमाशों ने महिला से आठ तोला सोने के आभूषण लूट लिये। वारदात के दौरान जाग होने से बदमाश भाग छूटे। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है। उधर,  मांडल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी। 
सहायक उप निरीक्षक मुंशी खां ने बीएचएन को बताया कि मेजा निवासी जगदीश गुर्जर मंगलवार की रात खाना खाकर परिवार सहित मकान में सोया था। रात करीब एक बजे बदमाशों ने मकान की खिड़की पर लगी जाली को काट दिया और मकान में घुस आये। घर में सोई गुर्जर की मां के गले में पहने आठ तोला वजनी सोने के रामनामी ओर मांदलिया काट लिये। इसी दौरान महिला की नींद खुली तो उसने हल्ला मचाया। इसके चलते बदमाश भाग छूटे। वारदात की सूचना मांडल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने जगदीश गुर्जर की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी। उधर, लगातार वारदातों के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा