महेंद्रगढ़ को मिलेगा सहाड़ा ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

 


भीलवाड़ा । राज्य सरकार की सर्वश्रेष्ठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरस्कार योजना सत्र 2020-21 के लिए महेंद्रगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन सहाड़ा ब्लॉक स्तर के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में किया गया।
संस्था प्रधान पीयूष चंदेल ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ साथियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य समन्वय को दिया। 
व्याख्याता मुकेश सिंह बड़वा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यालय के संस्था प्रधान को  निर्धारित राशि का चेक और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यालय विकास में किया जायेगा।
विद्यालय के कार्मिक सुरेश चंद्र बुलीवाल ने बताया कि महेन्द्रगढ़ विद्यालय के शिक्षकों को विगत दो वर्षों से ब्लॉक स्तर शिक्षक सम्मान का खिताब मिल रहा है।
इस उपलब्धि पर महेंद्रगढ़ युवा समिति सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न सामाजिक एवं शिक्षक संगठनों ने विद्यालय के संस्था प्रधान को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार