काॅलेज में निर्भया स्क्वायड़ के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया

 


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
राजकीय प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्त्वावधान में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 की विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत प्राचार्य प्रो. रामावतार मीना की अध्यक्षता एवं पुलिस विभाग की निर्भया स्क्वायड़ टीम कंमाड़ो राजकुमारी चैधरी, गायत्री चैधरी, सीमा मीणा एवं सरोज के  मुख्य आतिथ्य में व्यक्तिगतसुरक्षा के संदर्भ में कार्यशाला (निर्भया स्क्वायड़ के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण) का आयोजन किया गया। 
टीम की सदस्यों ने महाविद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा की विभिन्न तकनीके बताते हुए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। कंमाड़ो राजकुमारी चैधरी ने महिलाओं को टोल फ्री न. एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन देते हुए महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं महिला सम्बन्धी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। टीम ने आपसी संवाद के दौरान छात्राओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की एवं समाधान भी सुझाया। प्राचार्य प्रो. रामावतार मीना ने महिला सुरक्षा को आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को इन तकनीकों की जानकारी हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ऋचा अंगिरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. नेहा जैन, निर्मला श्रोत्रिय, अदिति गौड़, प्रियांशी पटौदी अन्य महाविद्यालय अधिकारीगण, छात्रसंघ अध्यक्ष मोना आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इफ्तखार फातमा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ऋचा अंगिरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत